Adarsh Mishra Kanpur: कानपुर।

कानपुर में कोरोना का कहर जारी । मरीजो के डिस्चार्ज होने से है राहत । कानपुर में कोरोना संक्रमित 40 नए केस सामने आये जबकि 25 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए।
आज के नए केस मेडिकल कॉलेज , बिधनू , मंगला बिहार , फूलबाग , परमट , गोविंद नगर , जूही नहरिया , शिवराजपुर , इटावा बाजार , नरवल , कमला टावर , केशव पुरम , परमपुरवा और नवाबगंज नगर क्षेत्र से सामने आये है। कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 763 अब तक 451 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। कानपुर में कुल एक्टिव केस 285 अब तक 27 लोगो की मौतहो चुकी है।
लखनऊ :देर रात तक हो सकता है कई जिलाधिकारियों का तबादला

यूपी में पुलिस कप्तानों के बाद अब जिलाधिकारियों के तबादले की बारी है। कई जिलों के जिलाधिकारी बदले जा सकते है। कई जिलाधिकारियों के नाम की सूचना नियुक्ति विभाग की सूची में है। कोरोना काल मे फ़िसड्डी साबित हुए DM हटाये जायेगे। सीएम के अनुमोदन के बाद देर रात जारी होगी सूची ।