राजस्थान में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश !! साढ़े 5 लाख रुपये में बनाए जा रहे थे MBBS-MD डॉक्टर !!

 

राजस्थान में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश !!

साढ़े 5 लाख रुपये में बनाए जा रहे थे MBBS-MD डॉक्टर !!

राजस्थान के जयपुर में SOG ने फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश किया। 4 राज्यों में फैले इस रैकेट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में सामने आया कि ये लोग लाखों रुपये लेकर फर्जी MBBS, MD, गायनेकोलॉजी और DMRD की डिग्रियां तैयार करते थे और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कराकर मेडिकल काउंसिल में भी रजिस्ट्रेशन करवा देते थे.

दरअसल, टीम ने एक 11वीं पास रामकिशोर महावर को गिरफ्तार किया जो फर्जी MBBS और MD डिग्री के आधार पर दिल्ली के बड़े अस्पतालों में डॉक्टर बनकर काम कर रहा था.

जानकारी के मुताबिक, फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए फर्जी डिग्रियों का कारोबार चलता था और करीब साढ़े 5 लाख रुपये में MBBS और MD की डिग्री बनाई जाती थी. जांच में 40 से ज्यादा यूनिवर्सिटी और संस्थानों की डिग्रियों के फर्जीवाड़े की जानकारी सामने आई है. हालांकि, SOG ने इस पूरे नेटवर्क की 4 अहम कड़ियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *