ब्यूरो,

बैंकों ने 10 साल में 18 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते (Loan Write-off ) में डाला. इसमें से 63% हिस्सा सरकारी बैंकों का : RBI.
– भारतीय बैंकों ने वित्त वर्ष 2016-17 से 2025-26 के बीच कुल 18.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला है। इसमें करीब 63 फीसदी हिस्सा सरकारी बैंकों का है.
– इंडियन एक्सप्रेस को RTI के जरिए RBI से मिले आंकड़ों के मुताबिक, देश के सिर्फ 10 प्रमुख बैंकों ने 11.73 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला है। इसमें सबसे ज्यादा 3.03 लाख करोड़ रुपये का कर्ज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का है.
– वित्त वर्ष 2025-26 में बैंकों ने 1.44 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 8.2 फीसदी कम है…