ब्यूरो,
आयुष्मान अस्पतालों के आईसीयू की होगी जांच

अनावश्यक आईसीयू भर्ती, फर्जी उपचार के क्लेम पर लगाम लगाने की केंद्र राज्य की मंशा के लिए पीएम आयुष्मान योजना का ऑडिट करने का निर्णय
केंद्र के निर्देश पर राज्यों के द्वारा आयुष्मान अधिमान्य सूची वाले प्राइवेट हॉस्पिटलों के लिए साचीज की जारी चेक लिस्ट के क्रम में विशेष ऑडिट कराने का उद्देश्य आयुष्मान योजना के अंतर्गत आईसीयू में होने वाली भर्ती और उपचार की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना भी है। केंद्र राज्य को निरंतर मिल रही शिकायतों में यह स्पष्ट हुआ है कि कई बार मरीज की वास्तविक चिकित्सकीय स्थिति के अनुरूप आईसीयू में भर्ती की आवश्यकता का आकलन करना जरूरी होता है। ऐसे में अस्पतालों की सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा से अनावश्यक आईसीयू भर्ती तथा अनुचित क्लेम बुकिंग जैसी संभावित अनियमितताओं की पहचान करने में विशेष ऑडिट करने से मदद मिलेगी और केंद्र के द्वारा व्यापक समीक्षा के बाद पीएम स्वास्थ मिशन से संबंधित मरीजों अस्पतालों के लिए रिवीजन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से नए दिशा निर्देश जारी हो सकेंगे।