1 नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन को लेकर अंबेडकरनगर में कायस्थ पार्टी की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

1 नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन को लेकर अंबेडकरनगर में कायस्थ पार्टी की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अंबेडकरनगर: कायस्थ पार्टी द्वारा आगामी 1 नवंबर 2026 को राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य प्रादेशिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश भर में जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अंबेडकरनगर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
​बैठक को संबोधित करते हुए कायस्थ पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रमन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 1 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाला प्रादेशिक सम्मेलन समाज और पार्टी की दशा-दिशा तय करने में ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
​सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश और समर्थन की सराहना करते हुए रमन कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “अंबेडकरनगर के सभी समर्पित साथियों और उपस्थित जनसमूह का यह उत्साह दर्शाता है कि समाज एकजुट होकर बदलाव के लिए तैयार है। लखनऊ सम्मेलन को अभूतपूर्व और सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुट जाए।”
​कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अंबेडकरनगर के सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान “कायस्थ एकता जिंदाबाद” और “कायस्थ पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *