ब्यूरो,
योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह शादी तय , 14 नवंबर को संदीप और उनके छोटे भाई सौरभ का होगा तिलक, नवंबर के आखिरी सप्ताह में दोनों भाई लेंगे एक साथ सात फेरे
योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह शादी करने जा रहे हैं। 14 नवंबर को अलीगढ़ में संदीप और उनके छोटे भाई सौरभ का तिलक होगा। नवंबर के आखिरी सप्ताह में दोनों भाई दिल्ली में एक साथ सात फेरे लेंगे। दोनों की दुल्हनें कौन हैं, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।
सूत्रों के मुताबिक, मंत्री संदीप की होने वाली दुल्हन कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शादी किस तारीख को और किस होटल में होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
शादी 26, 27 या 28 नवंबर में से किसी एक दिन हो सकती है। शादी के बाद रिसेप्शन की भी चर्चा है। लखनऊ में अलग से दावत का आयोजन किया जा सकता है।