कोतवाली पहुँच रोने लगे यूपी सरकार के मंत्रीजी, बोले- पुलिस ने नहीं सुनी. SP ने भी नहीं मानी. क्या फायदा जीवन का…
यूपी सरकार के मंत्रीजी कोतवाली पहुँच रोने लगे. बोले- पुलिस ने नहीं सुनी. SP ने भी नहीं मानी. क्या फायदा जीवन का… आखिर हुआ क्या, पूरी व्यथा बताता हूँ.
मामला लखनऊ से सटे यूपी सीतापुर का है. राकेश राठौर गुरु सीतापुर से विधायक और यूपी सरकार में नगर विकास राज्य मंत्री हैं.
मंत्री जी का अपना रौला है. गाड़ियाँ काफिले… जिंदाबाद के नारे लगाने वाले दर्जनों लोग. फिर भी रोने की नौबत.
….
हुआ ये कि सीतापुर में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. एक थे मिश्रा जी, एक थे गुप्ता जी…
पुलिस इन्हें ले गई. मंत्री जी ने इन्हें छुड़ाने के लिए कोतवाल को फोन किया. एसपी को फोन किया.
ये सभी पूरे दिन कहते रहे… छोड़ रहे, छोड़ रहे, लेकिन नहीं छोड़ा.
….
देर रात मंत्री जी ही थाने पहुँच गए. काफी हील हुज्जत हुई. तब कहीं जाकर पुलिस ने दोनों को छोड़ा.
अब दोनों छूट तो गए, लेकिन मंत्री जी बहुत ठेस पहुंची. कोतवाली में ही मीडिया से बात करते हुए रोने लगे.
बोले- दर्द है. अगर कार्यकर्ता नहीं रहेगा तो लड़ने का क्या फायदा. जीवन ही बेकार है.
….
उधर मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे हैं. उनकी भी कोई नहीं सुन रहा. विधायक सांसदों, मंत्रियों की हालत बहुत बुरी है. अफसर, पुलिस सुनती नहीं.
हालत ये है कि धरना दे रहे हैं, थानों में रो रहे हैं.
ऐसा शायद ही कभी हुआ हो.
😂😂😂
