ब्यूरो,
प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस – भविष्य में उनके खिलाफ नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई: जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमने भारत सरकार की ओर से भरोसा दिलाया था कि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिए जाएंगे और भविष्य में उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में, हमने भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों की सरकारों से भी बातचीत की और अब हम उस वादे को पूरा कर रहे हैं। हम CJP के प्रवक्ता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में 5 सितंबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन को वापस लेने के फैसले का स्वागत करते हैं।