विश्वविद्यालय में असहमति के लिए जगह होनी चाहिए. छात्रों को सजा की धमकी देना असांविधानिक: सुप्रीम कोर्ट

ब्यूरो,

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा, विश्वविद्यालय में असहमति के लिए जगह होनी चाहिए.

छात्रों को सजा की धमकी देना असांविधानिक: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने रविवार को कहा कि अलग राय रखने या सवाल पूछने वाले छात्रों को कार्रवाई की धमकी नहीं दी जा सकती। ऐसा करना असांविधानिक व सत्ता का दुरुपयोग है।

जस्टिस भुइयां ने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां छात्र स्वतंत्र रूप से सोचें, कठिन सवाल पूछें और स्थापित विचारों पर भी सवाल उठा सकें।

दिल्ली स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 13वें दीक्षांत समारोह में जस्टिस भुइयां ने कहा, विश्वविद्यालय में अलग विचार रखने वालों से दुश्मनी नहीं, बल्कि तर्क के साथ असहमति होनी चाहिए।

सहनशीलता को सांविधानिक मूल्य बताते हुए जस्टिस भुइयां ने कहा, बुद्ध और गांधी की धरती भारत में असहिष्णु सोच के लिए जगह नहीं होनी चाहिए। असहमति को दबाना, खारिज करना या सजा देना संविधान की भावना को कमजोर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *