ब्यूरो,
ब्यूरो,देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस में छात्रा से गैंगरेप !!
पीड़ित 16 वर्षीय छात्रा मैनपुरी, यूपी की रहने वाली है। घरवालों से नाराज होकर नोएडा में अपने चचेरे भाई/बहन के पास आ रही थी। ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर स्लीपर बस में बैठ गई। बस में ड्राइवर/कंडक्टर ने रेप किया और उसे दिल्ली में कश्मीरी गेट बस अड्डे पर उतार दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर कुलदीप, कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया।
स्लीपर बस में पर्दे लगे थे, इसलिए अंदर का किसी को दिखाई नहीं दिया। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली कश्मीरी गेट की दूरी 47 KM है।