ब्यूरो,
अब यूट्यूब पर भी बालवाटिका से 12वीं तक की पढ़ाई, पीएम ई-विद्या के पांच डीटीएच चैनल उपलब्ध
यूपी: अब यूट्यूब पर भी बालवाटिका से 12वीं तक की पढ़ाई, पीएम ई-विद्या के पांच डीटीएच चैनल उपलब्ध।उत्तर प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में पीएम ई-विद्या का दायरा बढ़ाया गया है। उत्तर प्रदेश के लिए संचालित पीएम ई-विद्या के पांच डीटीएच चैनल अब यूट्यूब पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इससे बालवाटिका से कक्षा 12 तक के छात्र घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार शैक्षिक सामग्री देख सकेंगे और जरूरत के अनुसार पाठ दोहरा सकेंगे।