ब्यूरो,
सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पूरे NCR में बेहद पॉपुलर थे अंकित बालियान
अंकित बालियान सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पूरे NCR में बेहद पॉपुलर थे। “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान” गाने ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी।
यूपी के शामली कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की फिल्मी स्टाइल में गोली मार कर हत्या कर दी गई । 4 बदमाश जिम के बाहर अंकित पर तब तक फायरिंग करते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस को मौके से 18 कारतूस के खोखे मिले हैं। जिस से लगता है के हत्या में विदेशी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई है। घटना से पूरा इलाका दहल गया। गोली लगने के बाद अंकित खून से लथपथ ज़मीन पर गिर पड़ा।