ब्यूरो,
2016 से 2026 तक शरण मांगने वाले लोग रडार पर – 2 लाख प्रवासियों के व्यापार और पर्यटक वीजा रद्द करने जा रहा अमेरिका
अमेरिका शरण मांगने वाले कम से कम 2 लाख प्रवासियों के व्यापार और पर्यटक वीजा रद्द करने जा रहा है। इनमें 70000 से अधिक भारतीय भी शामिल हैं। अगर यह फैसला लागू होता है तो यह अमेरिकी इतिहास में वीजा रद्द करने का सबसे बड़ा सामूहिक मामला होगा। अमेरिका खास तौर पर पिछले 10 साल में जारी किए गए बी1 और बी2 वीजा को रद्द करने जा रहा है। उसका मानना है कि पिछले 10 साल में बड़ी संख्या में लोग पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक मुलाकातों के लिए अमेरिका की यात्रा करते हैं और फिर शरण मांगने लगते हैं।
2016 से 2026 तक शरण मांगने वाले लोग रडार पर
अमेरिकी विदेश विभाग के दस्तावेज के अनुसार,2016 और 2026 के बीच जारी किए गए बी1 और बी2 वीजा धारक, जिन्होंने शरण मांगी है, या जो वर्तमान में शरण मांग रहे हैं, उनके वीजा रद्द कर दिए जाएंगे। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, कुछ अप्रवासी स्थायी रूप से रहने के प्रयास में शरण का दावा दायर करने से पहले अल्पकालिक प्रवास के लिए कानूनी रूप से देश में प्रवेश करने के लिए वीजा का उपयोग करते हैं।