ब्यूरो,
प्याज संकट से राहत की कवायद: सरकार ने उठाया बड़ा कदम
प्याज संकट से राहत की कवायद: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर लोगों को बेची जाएगी।
केंद्र सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली में गुरुवार से 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज मिलेगा। यह कदम 1.21 लाख टन के बफर भंडार से आपूर्ति और विशेष परिवहन व्यवस्थाओं के जरिये उठाया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और थोक बाजारों में भी नरमी आई है।