BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कानून के छात्रों से मांगी माफी.

ब्यूरो,

BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कानून के छात्रों से मांगी माफी.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने NALSAR के छात्रों के खिलाफ जारी निर्देशों को लेकर हुई आलोचना के बाद देश के कानून छात्रों से माफी मांगी है।

स्वतंत्रता दिवस पर जारी एक पत्र में मिश्रा ने कहा कि इस विवाद के संबंध में उनके किसी शब्द, बयान या पत्र से कानून के छात्रों की भावनाएं आहत हुई हों तो उन्हें इसका खेद है।

चेयरमैन मनन मिश्रा ने लिखा
“यदि मौजूदा विवाद से जुड़ी मेरी किसी बात या पत्र से हमारे कानून के छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मुझे इसका हृदय से खेद है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *