IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II


Alok Vajpeyee (Astrologer),
🕉 आशुतोष शशांक शेखर चन्द्र चूढ़ कृपानिधे।गौरीश पार्वतीश पशुपते नमो नमः॥भवानीनाथ भुजंग भूषण भीषणम्।त्रिनेत्र धारी रुद्र देव पाहि मां कृपानिधे॥
अर्थात-:हे बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले भगवान!शशांक शेखर, हे जिनके सिर पर चंद्रमा सुशोभित है, हे दया के सागर, हे माता गौरी और पार्वती के स्वामी,हे समस्त जीवों के नाथ,आपको बार-बार नमस्कार है। हे माता भवानी के स्वामी,हे सर्पों को आभूषण के रूप में धारण करने वाले और भयंकर रूप वाले,I हे तीन नेत्रों वाले,हे दुख हरने वाले रुद्र, हे करुणा की खान, मेरी रक्षा कीजिए!
🙏🙏🌱🌹
🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌
🕉 जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹
IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II
🕉 श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏
🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹
विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य उत्तरायण, ऋतु-: वर्षा
सूर्य उदय : प्रातः 5/51
सूर्य अस्त : सायं 7/02
📺 श्रावण मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि
अंग्रेजी दिनांक-: 9/8/2026
दिन-: रविवार
🌕 चंद्रमा-: मिथुन राशि में
🥳राशि स्वामी-: बुद्ध
🌱 आज का नक्षत्र – मृगशिरा सायं 4/52 तक उसके बाद आर्द्रा
💓 नक्षत्र स्वामी – : मंगल/राहु
✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल
प्रात: 9/16 से मृगशिरा नक्षत्र चरण 4 में
दोपहर 2/44 से आर्द्रा नक्षत्र चरण 1 में
रात्रि 8/10 से आर्द्रा नक्षत्र चरण 2 में
रात्रि 1/35 से आर्द्रा नक्षत्र चरण 3 में
आज का करण और योग आदि
*****************************
🪐 करण-: प्रात: 11/06 बजे तक बालव-:बालव करण व्यक्ति को आध्यात्मिक स्वभाव प्रदान करता है। बालव करण में जन्मे लोग तीर्थयात्रा कर सकते हैं और अपने जीवन का अधिक समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत कर सकते हैं।
उसके बाद तैतिल -:तैतिल करण में जन्मे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं। उनका जीवन समृद्ध होता है और वे भवनों और संपत्तियों के स्वामी बनते हैं। प्रेम उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शायद यही कारण है कि वे लोगों के प्रति खुले मन से विमुख होते हैं।
🔥 योग-: हर्ष: यह एक शुभ योग है इसमें शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होती है , यह योग इच्छापूर्ति की खुशी
देता है
🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
******************************
कामिका एकादशी व्रत-: । श्रावण मास की कृष्ण एकादशी का नाम कामिका है। उसके सुनने मात्र से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है।
आज की शुभ दिशा -: दक्षिण,पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम
***************
♻️ दिशा शूल-: पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर अदरक और उड़द खाकर प्रस्थान करें
आज की ग्रह स्थिति -:
*****************
🌷सूर्य -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) आश्लेषा नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🛑मंगल -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) मृगशिरा नक्षत्र चरण चरण 4 (नक्षत्र स्वामी मंगल)
🌱 बुद्ध -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुष्य नक्षत्र चरण 1 में नक्षत्र (स्वामी शनि)
🌕गुरु (अस्त) -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुष्य नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी शनि) रात्रि 9/54 से उदय
💃 शुक्र -: शुक्र कन्या राशि (राशि स्वामी बुद्ध) उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी सूर्य)
🌊 शनि वक्री-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 2 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि) धनिष्ठा नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी मंगल)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी केतु)
🤬राहु काल -: सायं 4/30 से 6/00 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 6/25 तक कर्क
8/44 तक सिंह
11/00 तक कन्या
दोपहर 1/18 तक तुला
3/37 तक वृश्चिक
सायं 5/42 तक धनु
7/24 तक मकर
8/52 तक मकर
10/16 तक कुम्भ
11/52 तक मीन