सपा विधायक सचिन यादव  विधान सभा सत्र से निष्कासित

ब्यूरो,

सपा विधायक सचिन यादव  विधान सभा सत्र से निष्कासित

लखनऊ. विधान सभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव को सत्र से निष्कासित कर दिया, सचिन यादव CM योगी की तस्वीर लेकर सदन में विरोध कर रहे थे, सतीश महाना ने कहा कि आप ऐसे मुख्यमंत्री को अपमानित नहीं कर सकते, मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ आप ऐसे प्रदर्शन नहीं कर सकते, लेकिन सचिन नहीं माने. वे प्ले कार्ड दिखाते रहे, इसी के बाद सतीश महाना ने पहले कहा कि आप नहीं करेंगे नीचे तो आपको हम सदन से बाहर कर देंगे, इसके बावजूद जब सचिन नहीं हटाए तब उनको निष्कासित करने की भी धमकी दी ,तब भी नहीं माने तब मार्शल को भेज कर उनको निकालने का आदेश दिया.

कार्रवाई के बाद सपा विधायक दल की बैठक हुई उसमे फैसला हुआ – सपा का प्रदर्शन जारी रहेगा, समाजवादी पार्टी का कहना है हम राम मंदिर के विषय पर चर्चा की मांग कर रहे हैं और वह हम नियम संगत रूप से करेंगे !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *