सावन माह का शुभारंभ आज से – श्रावण माह की भीड़ को देखते हुए अयोध्या में विशेष सुरक्षा प्रबंध 

ब्यूरो,

सावन माह का शुभारंभ आज से –

श्रावण माह की भीड़ को देखते हुए अयोध्या में विशेष सुरक्षा प्रबंध 

अयोध्या। सावन माह का शुभारंभ आज वृहस्पतिवार से हो रहा है। अयोध्या में श्रावण माह की भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। सावन माह, कांवड़ और झूला मेला के लिए अयोध्याधाम को पांच जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बहुस्तरीय योजना लागू की है। कांवड़ और सावन मेला की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने बुधवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

सावन माह 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान प्रमुख पर्वों का कैलेंडर भी जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए क्यूआरटी से लेकर यातायात प्रबंधन तक सभी तैयारियां पूरी हैं। बाहरी जिलों का पुलिस बल भी मोर्चे पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि श्रावण माह के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी शिवालयों का स्थलीय निरीक्षण किया है। पार्किंग और डायवर्जन के लिए आसपास के जिलों से समन्वय बनाया गया है।

नगर क्षेत्र को पांच जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें घाट जोन, नागेश्वरनाथ मंदिर जोन, हनुमानगढ़ी मंदिर जोन, कनकभवन मंदिर जोन और यातायात जोन शामिल हैं। कुल पांच जोन और 21 सेक्टर में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसमें स्थानीय नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस और बाहरी जनपदों से प्राप्त पुलिस बल शामिल है। पीएसी की नौ कंपनियां और एसडीआरएफ की दो टीमें भी तैनात की गई हैं।
तीन अगस्त को सावन का पहला सोमवार तीन अगस्त को सावन का प्रथम सोमवार और 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि मनाई जाएगी। 15 अगस्त से श्रावण झूला मेला शुरू होगा, जिसमें मणिपर्वत मेला शामिल है। प्रत्येक सोमवार और प्रमुख पर्वों पर जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *