कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस दिन होगा नीरज चोपड़ा का मुकाबला, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस दिन होगा नीरज चोपड़ा का मुकाबला, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के 124 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय दल आठ सामान्य और पांच पैरा खेलों में चुनौती पेश करेगा। खिलाड़ियों से इस बार भी कई पदक जीतने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेलें जाएंगे ये मुकाबले

भारत की नजर 23 जुलाई से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में दमदार प्रदर्शन पर होगी। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले इन खेलों में भारत के 124 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय दल ग्लासगो के चार अलग-अलग खेल स्थलों पर आयोजित आठ सामान्य और पांच पैरा खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगा। खिलाड़ियों से इस बार भी देश को कई पदकों की उम्मीद है। आइए जानते हैं कब होगा नीरज चोपड़ा का मुकाबला

कब से कब तक होगा आयोजन

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के खिलाड़ी बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन बॉल्स, तैराकी और एथलेटिक्स जैसे खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। वहीं भारतीय पैरा खिलाड़ी पैरा ट्रैक साइक्लिंग, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल और पैरा एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे। खेलों का मुख्य आयोजन 27 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्लासगो के स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *