दिल्ली के जंतर-मंतर  प्रदर्शन स्थल की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल डीसीपी (उत्तर-पूर्व) संदीप लांबा

ब्यूरो,

दिल्ली के जंतर-मंतर  प्रदर्शन स्थल की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल डीसीपी (उत्तर-पूर्व) संदीप लांबा

 

जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरेच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी (उत्तर-पूर्व) संदीप लांबा प्रदर्शन स्थल की ड्यूटी से हटाए गए

 

जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरेच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी (उत्तर-पूर्व) संदीप लांबा को प्रदर्शन स्थल की ड्यूटी से हटा दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें वापस उनके मूल तैनाती स्थल भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सोमवार को संसद मार्च के दौरान भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर विवाद बढ़ गया।

बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने अदालत से कहा कि सार्वजनिक वीडियो में एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा एक महिला को बिना किसी उकसावे के थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अदालत से अधिकारी को जवाबदेह ठहराने की मांग की। इस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है और घटना से जुड़े सीसीटीवी व अन्य वीडियो सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *