IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

Alok Vajpeyee (Jyotishachary), 

🕉 गांगेयस-ताम्र-कुद्दश्च ब्रह्मचारी शिखि-ध्वजः | तारक-अरिर-उमा-पुत्रः क्रौंचा-रिश्चा ससद्दानानः
शब्दब्रह्मसमुद्रश्च सिद्धः सारस्वतो गुहाः । सनत्कुमारो भगवान् भोगमोक्षफलप्रदः
अर्थात-: माँ गंगा के पुत्र,जो ताम्रचूड़ (मुर्गे) को पसंद करते हैं और ब्रह्मचारी हैं।जिनका ध्वज मोर का है।तारकासुर के शत्रु और माता पार्वती के पुत्र।क्रौंचासुर का वध करने वाले और छह मुखों वाले,जो शब्द-ब्रह्म के सागर हैं, सिद्ध हैं और ज्ञान व विद्या के प्रतीक हैं, रहस्यमय/गुफा में रहने वाले और सदैव युवा एवं पवित्र के समान तेजस्वी,आप ही भगवान हैं जो सांसारिक सुख और मोक्ष दोनों प्रदान करते हैं。
🙏🙏🌱🌹

🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌

🕉 जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

🕉 श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏

🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹

विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य उत्तरायण, ऋतु-: वर्षा
सूर्य उदय : प्रातः 5/39
सूर्य अस्त : सायं 7/15
📺 आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि

अंग्रेजी दिनांक-: 19/7/2026

दिन-: रविवार

🌕 चंद्रमा-: कन्या राशि में
🥳राशि स्वामी-: बुद्ध

🌱 आज का नक्षत्र – उत्तरा फाल्गुनी सायं 6/12 बजे तक उसके बाद हस्त

💓 नक्षत्र स्वामी – : सूर्य/चंद्र

✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल

प्रात: 6/18 से उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र चरण 3 में
दोपहर 12/09 से उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र चरण 4 में
सायं 6/01 से हस्त नक्षत्र चरण 1 में
रात्रि 11/59 से हस्त नक्षत्र चरण 2 में

आज का करण और योग आदि
*****************************
🪐 करण-: कौलव दोपहर 3/32 तक-: कौलव करण में जन्मे व्यक्ति बहुत मिलनसार होते हैं। यह करण अपने लोगों को प्रेम और देखभाल जैसे कुछ बेहतरीन गुण प्रदान करता है।
उसके बाद गर -: गर करण में जन्मे लोग कर्तव्यनिष्ठ होते हैं। वे अपनी योग्यता में विश्वास रखते हैं, भाग्य में नहीं। वे कड़ी मेहनत और प्रयास से अपने इच्छित लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।

🔥 योग-: परिघ सायं 7/20 तक-: परिघ’ का अर्थ ‘रुकावट’ या ‘लोहे की छड़’ है, अतः इस योग को शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है。इस समय का उपयोग शत्रुओं से निपटने या कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जाता है。
उसके बाद शिव-: अत्यंत शुभ योग, शुभ कार्यों के लिये उपयुक्त, शिव कृपा पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ

🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
*****************************
मासिक स्कंद षष्ठी

आज की शुभ दिशा -: पूर्व,उत्तर, दक्षिण – पूर्व
***************

♻️ दिशा शूल-: पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर दलिया और घी खाकर प्रस्थान करें

आज की ग्रह स्थिति -:
*****************
🌷सूर्य -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुनर्वसु नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी गुरु)
🛑मंगल -: वृष राशि (राशि स्वामी शुक्र) रोहिणी नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी चंद्र) प्रात: 7/06 से चरण 4 में
🌱 बुद्ध (वक्री) अस्त -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) पुनर्वसु नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी गुरु)
🌕गुरु (अस्त) -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुष्य नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी शनि) रात्रि 9/15 से चरण 3 में
💃 शुक्र -: शुक्र सिंह राशि (राशि स्वामी सूर्य)पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी शुक्र) रात्रि 8/26 से चरण-2 में
🌊 शनि-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 2 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि)शतभिषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी केतु)

🤬राहु काल -: सायं 4/30 से 6/00 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 5/26 तक मिथुन
7/47 तक कर्क
दोपहर 10/05 तक सिंह
12/21 तक कन्या
2/39 तक तुला
सायं 4/58 तक वृश्चिक
7/03 तक धनु
8/46 तक मकर
10/14 तक मकर
11/38 तक कुम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *