ब्यूरो,

अपने केस पैरवी खुद करने के लिए पेश होने वाले लोगों को करना होगा कुछ विशेष नियमों का पालन:
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में अपने केस के लिए खुद पेश हुए एक व्यक्ति ने काफी हंगामा किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने मिलकर तय किया है कि अपने केस पैरवी खुद करने के लिए पेश होने वाले लोगों को कुछ विशेष नियमों का पालन करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट की फुल बेंच ने बुधवार (15 जुलाई, 2025) को यह तय किया कि जो व्यक्ति अपने केस की पैरवी के लिए खुद पेश होना चाहेंगे, पहले तो उनसे यही कहा जाएगा कि वह वर्चुअली उपस्थित हों। लेकिन, जो लोग चाहेंगे कि वह कोर्टरूम में ही फिजिकली पेश हों तो उन्हें लाइव-स्ट्रीमिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग को भूल जाना पड़ेगा। फुल बेंच की ओर से उठाए गए इस कदम की जानकारी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से आधिकारिक बयान देकर दी गई।