Bueauro,
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम घटाए
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर तथा डीज़ल के दाम में ₹3 प्रति लीटर की कमी की है। नई दरें देशभर में संचालित 7,000 से अधिक नायरा पेट्रोल पंपों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
कंपनी के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मार्च में की गई मूल्य वृद्धि को भी वापस ले लिया गया है। हालांकि, विभिन्न राज्यों में वैट (VAT) की अलग-अलग दरों के कारण खुदरा कीमतों में अंतर बना रहेगा।