बदलापुर: चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 1अभियुक्त गिरफ्तार

Alok Verma, Jaunpur, Bueauro,

बदलापुर: चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 1अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी व अपहृताओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बदलापुर के कुशल संचालन में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 323/26 धारा 303(2) बीएनएस में त्वरित कार्यवाही करते हुए पल्सर मोटरसईकिल को आज दिनांक 01.07.2026 को सरोखनपुर अण्डरपास के पास से अभियुक्त चोर कृष्णा कुमार उपाध्याय पुत्र कमलेश चन्द्र उपाध्याय निवासी कोल्हुआ थाना महराजगंज जनपद जौनपुर के साथ बरामद किया गया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक व विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. कृष्णा कुमार उपाध्याय पुत्र कमलेश चन्द्र उपाध्याय निवासी कोल्हुआ थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-323/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बदलापुर जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *