जौनपुर पुलिस को चकमा देकर एक लाख के इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

जौनपुर पुलिस को चकमा देकर एक लाख के इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर
जौनपुर। चर्चित ‘दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड’ के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश भोले राजभर ने बुधवार को पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जिस आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी और दबिश देने के बड़े-बड़े दावे कर रही थी, उसके इस तरह आसानी से कोर्ट पहुंचने और सरेंडर करने से पुलिस की कार्यप्रणाली और खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या था पूरा मामला?
वारदात: 1 मई को खेतासराय थाना क्षेत्र में दूल्हा बने आजाद बिंद की दिनदहाड़े गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
वजह: हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
कार्रवाई: पीड़ित परिवार की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी भोले राजभर लगातार फरार चल रहा था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
बड़ा सवाल: भारी-भरकम इनामी राशि और पुलिस की चौतरफा घेराबंदी के बावजूद, आरोपी का इतनी आसानी से कोर्ट परिसर में दाखिल हो जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *