आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

इंडियन एक्सप्रेस की पड़ताल – सीएम मोहन यादव के परिवार की जमीन खरीद पर उठे सवाल
2021 में मंत्री बनने और 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव के परिवार और रिश्तेदारों ने उज्जैन तथा आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी। अखबार के अनुसार परिवार से जुड़े लोगों के नाम पर लगभग 245 प्लॉट और 335 एकड़ जमीन दर्ज है। रिपोर्ट यह सवाल उठाती है कि जिन इलाकों में बाद में इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाएं आईं, वहां पहले से जमीन खरीदना क्या हितों के टकराव (conflict of interest) का मामला हो सकता है। दूसरी ओर, सरकारी पक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री के विस्तारित परिवार का अपना स्वतंत्र कारोबार है और जमीन खरीद को सीधे मुख्यमंत्री के पद से जोड़ना उचित नहीं है।