ब्यूरो,
श्री अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के दान चढ़ावे को लेकर ट्रस्ट अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के कथन ने सीधे तौर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अनेक सवालों अव्यवस्थाओं के घेरे में खड़ा कर दिया
उत्तर प्रदेश के श्रीअयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के दान चढ़ावे को लेकर ट्रस्ट अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का साफ कहना है कि राम मंदिर परिसर गैर जिम्मेदार स्वयंसेवको का मिनी सिटी बनने की बात कही है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि परिसर में करीब 1500 से अधिक लोग बिना किसी लिखित आदेश पर काम पर लगा लिए गए हैं, उनकी प्रबंधन में कोई जवाबदेही नहीं है। उनके कार्य का न तो विभाजन किया गया है और न ही जिम्मेदारी तय की गई है। मिश्र के कथन ने सीधे तौर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अनेक सवालों अव्यवस्थाओं के घेरे में खड़ा कर दिया है। मंदिर की व्यवस्था की जिम्मेदारी अब अनुभवी लोगों के हाथों में सौंप देनी चाहिए और पूरी व्यवस्था पारदर्शी होने के साथ जवाबदेही तय करने वाली बने।