शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों का चालान, टोल प्लाजा पर चला विशेष अभियान

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों का चालान
टोल प्लाजा पर चला विशेष अभियान

आलोक वर्मा जौनपुर।

जफराबाद, जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को हौज टोल प्लाजा पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात निरीक्षक मनोज पांडेय ने किया।

चेकिंग के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई और ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान सात वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। वहीं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 30 वाहन चालकों का भी चालान काटा गया।

यातायात निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि सड़क हादसों का एक बड़ा कारण लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाना है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *