Lucknow…
लखनऊ में डीएल नवीनीकरण के लिए अब फिर देना पड़ सकता है ड्राइविंग टेस्ट
लखनऊ. राजधानी में ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर संचालन को मिली मंजूरी।
इसी माह के अंत तक शुरू होगा सेंसर और कैमरों से लैस एडीटीसी केंद्र।
3.25 मिनट में टेस्टिंग ट्रैक पार न करने पर डीएल नवीनीकरण अटक सकता है।
परमानेंट डीएल बनवाने की पुरानी व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव।
ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने के बाद एआरटीओ कार्यालय में होगी स्क्रूटनी और बायोमीट्रिक।
उदेतखेड़ा मौंदा स्थित नए केंद्र पर देना होगा ड्राइविंग टेस्ट।
लर्निंग लाइसेंस धारकों के लिए ड्राइविंग टेस्ट अब होगा अनिवार्य।
ड्राइविंग टेस्ट पास करने के बाद ही बनेगा परमानेंट लाइसेंस।
ट्रांसपोर्ट नगर और देवा रोड एआरटीओ कार्यालय से होगी प्रक्रिया की शुरुआत।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की गाइडलाइन पर तैयार हुआ अत्याधुनिक केंद्र।
पहली बार बनने वाला परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस 40 वर्ष की आयु तक रहेगा मान्य।