ईरान युद्ध फिर से शुरू !! ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, तेहरान से बंदर अब्बास तक धमाके; युद्ध और भड़का

ब्यूरो,

ईरान युद्ध फिर से शुरू 

ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, तेहरान से बंदर अब्बास तक धमाके; युद्ध और भड़का 

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने ईरान के कई ठिकानों पर सैन्य हमले शुरू किए हैं। CENTCOM ने इन हमलों को “आत्मरक्षा” बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई ईरान की “लगातार आक्रामक गतिविधियों” के जवाब में की गई है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक बंदर अब्बास, क़ेश्म द्वीप, सीरिक और मीनाब समेत कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। वहीं राजधानी तेहरान के पश्चिमी हिस्से में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान आमने-सामने आ गए हैं। हालात तेजी से पूर्ण क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *