तीन दिन की ज़बानी रस्साकशी के बाद कल रात इज़राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पे हवाई हमला किया

Bueauro,

तीन दिन की ज़बानी रस्साकशी के बाद कल रात इज़राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पे हवाई हमला किया

तीन दिन की ज़बानी रस्साकशी के बाद कल रात इज़राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पे हवाई हमला किया। इससे पहले ईरान ने ऐसा हमला न करने की चेतावनी देते हुए इसे रेड लाइन कहा था जिसके बाद ट्रंप ने दावा किया था कि उसने नेतनयाहू को ये हमला करने से रोक दिया है।

कल रात बेरूत पे इज़रायली हमले के 2 घंटे बाद ईरान ने उत्तरी इज़राइल पे बैलिस्टिक मिसाइलों से जवाबी हमला किया। इनमें से ज्यादातर मिसाइलों को इज़राइल ने इंटरसेप्ट कर लिया है, लेकिन फिर भी हाइफ़ा, नेवातिम और बेत शीमेश में मिसाइलों ने इंपैक्ट किया है। इसके करीब 3 घंटे बाद इज़राइल ने ईरान पे फिर हमला किया है, जिसमें हवा से मिसाइलों को ईरान पे लॉन्च। इस्फहान, तेहरान में कुछ इम्पैक्ट हुए हैं और अब दोनों तरफ से हमले जारी हैं।

दूसरी तरफ इन हमलों के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह से बंद कर दिया है और इस बार यमन ने बाब-अल-मंदिब स्ट्रेट, इज़राइल के सभी जहाज़ों के लिए बंद कर दिया है। कुछ खबरें ये भी कह रही हैं कि यमन ने सऊदी अरब के US बेस पे भी हमला किया है। इस बीच ये भी खबर है कि हिज़्बुल्लाह का एक रॉकेट तेल अवीव में भी गिरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *