ब्यूरो,
गुड न्यूज़ बाजार के लिए बन गई बुरी ख़बर
कल अमेरिका के जॉब मार्केट के आँकड़े आए. पिछले महीने 1.72 लाख नई नौकरियाँ लगीं. अनुमान था कि 85 हज़ार नौकरियाँ लगेगी.अमेरिकी शेयर बाजार खुश होने के बजाय गिर गया. टेक्नोलॉजी शेयरों के एक्सचेंज NASDAQ में तो 4% तक गिरावट आई.
बाजार को लग रहा है कि नई नौकरियाँ लगने का मतलब अर्थव्यवस्था मजबूत है. ईरान युद्ध के कारण महंगाई बढ़ रही है. ऐसे में फ़ेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है. इससे शेयर बाज़ार को नुक़सान होगा.
भारतीय बाजार में भी इस ख़बर से बच नहीं पाया. Gift Nifty में करीब 1.51% गिरावट आई. भारतीय बाजार बंद होने के बाद Gift में कारोबार जारी रहता है. पूरा असर सोमवार को ही पता चलेगा…