ऑयल इंडिया को गहरे समुद्र में मिली प्राकृतिक गैस !!

ब्यूरो,

ऑयल इंडिया को गहरे समुद्र में मिली प्राकृतिक गैस !!

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के मोर्चे पर एक बेहद सकारात्मक और बड़ी खबर आई है। देश की प्रमुख सरकारी अन्वेषण कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान सागर में गहरे पानी के भीतर प्राकृतिक गैस की खोज में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ऑयल इंडिया को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। यह खोज भारत के महत्वाकांक्षी डीप-वाटर एक्सप्लोरेशन अभियान को एक नई दिशा देने वाली साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *