ब्यूरो,
बिहार के चर्चित कोचिंग टीचर खान सर के संस्थान पर हुए हमले मामले में पुलिस ने खान सर के दो गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया,
खान सर को भी पटना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
बिहार के चर्चित कोचिंग टीचर खान सर के संस्थान पर हुए हमले मामले में एक नया वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर शख्स हवाई फायरिंग करता नजर आया।
‘ज्ञान बिंदू’ कोचिंग संस्थान की ओर से ये सीसीटीवी वीडियो जारी किया गया था। बताया गया कि फायरिंग करने वाले खान सर के गार्ड हैं। इसके बाद पुलिस ने खान सर के दो गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। खान सर को भी पटना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया।
इस मामले पर अब बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। खान सर पर भड़ते हुए तेज प्रताप ने कहा- ‘ई खान राजनीति करना चाहता है, इसको हाइलाइट होना है।’