Bueauro,
दिल्ली के मालवीयनगर में होटल/गेस्टहाऊस में लगी आग, 17 बिदेशियों सहित 21 की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीयनगर इलाके के एक होटल की इमारत में आग लगने से अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत की खबर है, मृतकों में 17 बिदेशी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव, निकासी एवं राहत कार्य प्रारंभ किया गया। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। पुलिस, अग्निशमन सेवा एवं अन्य आपातकालीन एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से 40 से अधिक व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पतालों में भेजा गया। बचाव एवं तलाशी अभियान अभी भी जारी है। जिन 39 मरीजों को अस्पताल लाया गया था उनमें से 18 की पहले ही मौत हो चुकी थी। इस भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने आज शाम अधिकारियों की बैठक बुलाई है।