Bueauro,
रेप की एफआईआर लिखवाने के 24 घंटे बाद ही पीड़िता की गोली मारकर हत्या
कानपुर।
दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली 21 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, युवती 22 मई से लापता थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी और शव करीब 450 किलोमीटर दूर बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में फेंक दिया।
युवती ने 19 मई को कानपुर के बर्रा थाने में एक अस्पताल संचालक और एंबुलेंस चालक पर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली, जबकि दूसरे आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों ने शव बुलंदशहर में फेंकने की जानकारी दी। शव की पहचान नहीं होने के कारण स्थानीय पुलिस पहले ही उसका अंतिम संस्कार कर चुकी थी।