Bueauro,
चुनाव से पहले सपा की बड़ी तैयारी! आधे से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय
लखनऊ
• चुनाव से पहले सपा की बड़ी तैयारी! आधे से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय, अंदरखाने शुरू हुई कवायद
• यूपी विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले ही समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
• सूत्रों के मुताबिक, सपा ने अंदरखाने कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं।
• दावा है कि पार्टी ने करीब आधी से ज्यादा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को संकेत दे दिए हैं।
• चुने गए चेहरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जनता के बीच जाने और संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
• राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यूपी में समय से पहले चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए सपा ने तैयारी तेज कर दी है।
• उत्तर प्रदेश विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 मई 2027 तक है, लेकिन नवंबर-दिसंबर में चुनाव कराए जाने की चर्चाएं तेज हैं।
• पार्टी की ओर से अभी तक किसी भी उम्मीदवार की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।
• चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम घोषित होने के बाद ही टिकटों की औपचारिक घोषणा होगी।
• सपा नेतृत्व का फोकस ऐसे उम्मीदवारों पर है जो अभी से जमीन पर मजबूत पकड़ बना सकें।
• जिन सीटों पर पिछली बार हार का अंतर कम था या जहां संगठन मजबूत है, वहां उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल बताए जा रहे हैं।
• पार्टी नए चेहरों को भी मौका देने के मूड में दिखाई दे रही है।