यूपी में 5 जून से शुरू होगा व्यापक जनसंपर्क अभियान, CM योगी ने तैयारियो की समीक्षा की

Bueauro,

यूपी में 5 जून से शुरू होगा व्यापक जनसंपर्क अभियान, CM योगी ने तैयारियो की समीक्षा की

लखनऊ

यूपी में 5 जून से शुरू होगा व्यापक जनसंपर्क अभियान, CM योगी ने तैयारियो की समीक्षा की

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में व्यापक जनसंपर्क अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

• 05 जून से 21 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

• हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर लंबी ‘प्रगति पथ यात्रा’ निकाली जाएगी।

• जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे और चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे।

• ग्राम प्रधानों, स्थानीय नागरिकों, प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों और उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।

• 05 जून को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशभर में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।

• पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

• 11 और 12 जून को जनपद स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें मंत्री सीधे मीडिया से संवाद करेंगे।

• 13 और 14 जून को सांसद और विधायक अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे।

• डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष फोकस रहेगा।

• 14 से 16 जून तक सभी विकास खंडों में जनकल्याण मेले लगाए जाएंगे।

• जनकल्याण मेलों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनियां लगेंगी।

• पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

• अभियान के दौरान आरोग्य मेले और पशु स्वास्थ्य मेले भी आयोजित किए जाएंगे।

• 16 और 17 जून को ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन होगा।

• युवाओं और विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।

• 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के 825 विकास खंडों और 700 से अधिक निकायों में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *