पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार “हेला लेंग” का दावा, इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक अकाउंट सस्पेंड

ब्यूरो,

पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार “हेला लेंग” का दावा, इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक अकाउंट सस्पेंड

ओस्लो । नॉर्वे की पत्रकार हेला लेंग ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। हेला लेंग हाल ही में ओस्लो में भारतीय प्रधानमंत्री Narendra Modi से सवाल पूछने के बाद चर्चा में आई थीं।
हेला लेंग ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह भारतीय लोगों के संदेशों का जवाब देना चाहती थीं, लेकिन अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से ऐसा नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने इसे “प्रेस की आज़ादी की छोटी क़ीमत” बताया।
दरअसल, नॉर्वे के प्रधानमंत्री Jonas Gahr Støre के साथ बैठक के बाद जब पीएम मोदी बाहर निकल रहे थे, तब हेला लेंग ने उनसे मानवाधिकार और मुश्किल सवालों का सामना न करने को लेकर सवाल पूछा था। हालांकि प्रधानमंत्री बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भी हेला लेंग और मंत्रालय के अधिकारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस मुद्दे पर भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *