आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
पुरानी यादें:- मोदी ने जब गोवा में दिया था इस्तीफा
अप्रैल 2002 में गोवा में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी थी.. प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने आडवाणी को संदेशा भिजवाया कि वो उनके साथ विमान में चलें..
उन दोनों के अलावा विमान में 2 मंत्री और थे जसवंत सिंह और अरुण शौरी..!
जसवंत सिंह ने अटल जी से गुजरात दंगों की चर्चा छेड़ दी कि इस विषय पर आप क्या सोचते हो.. अटल जी ने कहा नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए था.. आडवाणी जी ने कहा मैं आपसे सहमत नहीं हूं नरेंद्र मोदी ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया है इसलिए उन्हें हटाना उचित नहीं है।
आडवाणी गुजरात से सांसद थे और नरेंद्र मोदी के करीबी थे लेकिन अटल जी मंशा को भांपते हुए उन्होंने मोदी से कहा कि आप गोवा की बैठक में इस्तीफा ऑफर कर देना.
बैठक शुरू हुई नरेंद्र मोदी ने दंगों की पूरी पक्ष और विपक्ष की कहानी सुनाई और सरकार द्वारा किए गए राहत कार्यों को भी गिनाया गया और अंत में अपने इस्तीफे की पेशकश की।
बैठक में चूंकि आडवाणी के लोग ज्यादा थे सभी ने एक स्वर में इस्तीफे का विरोध किया… प्रमोद महाजन ने खड़े हो कर अटल जी के सामने कहा इस्तीफे का तो प्रश्न ही नहीं उठता और इस तरह नरेंद्र मोदी का इस्तीफा अटल जी के विरोध के बावजूद आडवाणी ने नहीं होने दिया।