नोएडा एयरपोर्ट की महंगी फ्लाइट और खराब कनेक्टिविटी पर BJP विधायक का सवाल, CM योगी को लिखा पत्र

ब्यूरो,

नोएडा एयरपोर्ट की महंगी फ्लाइट और खराब कनेक्टिविटी पर BJP विधायक का सवाल,

CM योगी को लिखा पत्र

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बीजेपी विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने सरकार के सामने कई बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली से लखनऊ का हवाई टिकट 3600 से 4300 रुपए के बीच मिल रहा है, वहीं नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ का किराया 5072 रुपए है, तो आखिर यात्री नोएडा से उड़ान क्यों भरेंगे।
विधायक ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लोगों के पास मेट्रो, बस, टैक्सी और अन्य कई बेहतर साधन उपलब्ध हैं, जबकि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए अभी तक मजबूत और सुविधाजनक पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था विकसित नहीं हो सकी है।
उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में एविएशन फ्यूल पर टैक्स 25 प्रतिशत है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह केवल 1 प्रतिशत है। इसके बावजूद नोएडा एयरपोर्ट से टिकट महंगे होना चिंताजनक है।
ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर स्थिति पर ध्यान देने और जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *