ब्यूरो,

IPL सट्टा खिलाने वाले गैंग की 2 लड़कियाँ गिरफ़्तार
सोने के 9 बिस्किट, 939 ग्राम सोना, 4 KG चांदी के बिस्किट, 19 लाख रुपए कैश मिला
झांसी पुलिस ने IPL सट्टा खिलाने वाले गैंग की 2 लड़कियों को पकड़ा। नाम हैं यशस्वी द्विवेदी और निशा खान। इनसे सोने के 9 बिस्किट, 939 ग्राम सोना, 4 KG चांदी के बिस्किट, 19 लाख रुपए कैश मिला है।
यशस्वी द्विवेदी UP पुलिस के सिपाही रजत की गर्लफ्रेंड है। दोनों लिव इन में रहते हैं। सिपाही भी IPL सट्टा लगवाता था। इसी सिपाही रजत ने कुछ दिन पहले थार गाड़ी से बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में पूर्व रजिस्ट्रार को रौंद डाला था।
SSP ने सिपाही रजत को बर्खास्त कर दिया है। IPL सट्टा गैंग का सरगना BJP नेता आशीष उपाध्याय है, जो कई दिन पहले जेल जा चुका है।