Bueauro,
निशांत कुमार समेत इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ
पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं.
सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 22 दिन बाद 32 नए मंत्री बनाए गए हैं. इनमें बीजेपी के 15, जेडीयू के 13, एलजेपी (आर) के 2, एचएएम और आरएलएम के कोटे से एक-एक मंत्री हैं.
शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहे.
बीजेपी से ये बने मंत्री 😎
राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह
जेडीयू से ये बने मंत्री 😎
निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, भगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल, दामोदर राउत, बुलो मंडल ,रत्नेश सदा और श्वेता गुप्ता
एलजेपी (आर) से ये बने मंत्री😎
संजय पासवान और संजय सिंह
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) से ये बने मंत्री😎
संतोष मांझी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से ये बने मंत्री 😎
दीपक प्रकाश