जिलाधिकारी ने किया गो आश्रय स्थल का निरीक्षण 

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

जिलाधिकारी ने किया गो आश्रय स्थल का निरीक्षण 

जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी सैम्यूल पाल के द्वारा बुधवार को अस्थाई गो-आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में भूसा, चारा की उपलब्धता, पानी की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ- सफाई अच्छी पाई गई। इसके साथ ही उन्होंने गोवंश के लिए बोए गए नेपियर घास को भी देखा। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों और केयरटेकर से संवाद करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गोवंशो को गुड़ एवं केला खिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *