ब्यूरो,
15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा’: PA की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- भाजपा शुरू करेगी गुंडों का सफाया
पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को पूरी तरह सोची-समझी साजिश और ‘प्री-प्लान्ड मर्डर’ बताया है। शुभेंदु ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (DGP) ने भी इस बात की पुष्टि की है। हत्या से पहले दो-तीन दिनों तक इलाके की रेकी की गई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उन्हें कुछ अहम सबूत भी मिले हैं।