आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
कल का आंदोलन आज की सत्ता है और सत्ता बेरहम होती है
कल का आंदोलन आज की सत्ता है और सत्ता बेरहम होती है अब प्री पेड मीटर (स्मार्ट मीटर) व्यवस्था को ही देख लो आप लोग कभी सोच सकते थे कि ऐसी व्यवस्था भाजपा सरकार में लागू होगी लेकिन देखिए यही निष्ठुर सत्ता का स्वभाव है।
सवाल ये नहीं है कि किसने लागू किया,
सवाल ये है कि विरोध करने वाले चुप क्यों हो गए।
भारतीय जनता पार्टी हो या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,
नीतियों का रंग बदलता है, मिज़ाज नहीं।
जब विपक्ष में होते हैं तो जनता याद आती है,
और सत्ता में आते ही आंकड़े याद आने लगते हैं।
जो कल तक फैसलों को जनविरोधी बताते थे,
आज वही उन्हें ज़रूरी सुधार कह रहे हैं।
असल में सत्ता एक ही भाषा बोलती है,
बस बोलने वाले बदलते रहते हैं।