ब्यूरो,
विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में दोपहिया वाहनों पर बैन, बाइक रैलियों पर भी रोक :चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में दोपहिया वाहनों को बैन कर दिया है. इसके साथ ही स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान के लिए बाइक रैलियों पर भी रोक लगा दी है. साथ ही रात के समय भी आवाजाही पर लिमिट लगा दी गई है.
आयोग ने वाहन पर डबल बैठने पर भी रोक लगाई गई है. चुनाव आयोग के यह सख्त दिशा निर्देश 21 अप्रैल मंगलवार से लागू कर दिए गए हैं. मतदान के दो दिन पहले यह फैसला लेते हुए चुनाव आयोग ने पहले चरण की सभी 152 सीट पर इन आदेशों को लागू किया गया है. 23 अप्रैल को राज्य में पहले चरण के मतदान होना है.