दरोगा की शादी में प्रेमी बिल्डर पहुंचा, सात फेरे लिये और दुल्हन लेकर चला गया

ब्यूरो,

दरोगा की शादी में प्रेमी बिल्डर पहुंचा, सात फेरे लिये और दुल्हन लेकर चला गया

बस्ती। एक दरोगा की शादी उस समय नाटकीय मोड़ ले गई जब दुल्हन का प्रेमी अचानक मौके पर पहुंच गया और पूरे घटनाक्रम ने फिल्मी कहानी का रूप ले लिया। जिस युवती से दरोगा की शादी तय हुई थी, उसका पिछले पांच साल से एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ प्रेम संबंध था।
परिवार वालों ने युवती की शादी दरोगा से तय कर दी थी। सोमवार को दरोगा बारात लेकर जाने की तैयारी कर रहा था, वहीं दुल्हन पक्ष की ओर से भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और मैरिज हॉल सज चुका था।
इसी बीच, प्रेमी को दूल्हे की जानकारी मिल गई। वह सीधे दरोगा के घर पहुंचा और वहां उसने दरोगा के पिता को युवती के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। साथ ही उसने चेतावनी दी कि बारात लेकर न जाएं।
पूरी सच्चाई सामने आने के बाद दरोगा के परिवार ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद प्रेमी ने युवती के परिजनों से बातचीत की और उन्हें शादी के लिए राजी कर लिया। अंततः उसी मंडप में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ सात फेरे लेकर शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *