ब्यूरो,
बवाल के बीच यूपी में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक, तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक काम पर विराम !!
प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक तकनीनी कमेटी की रिपोर्ट आने तक के लिए लगाई गई है। लेकिन नए कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए ही दिए जाएंगे।
प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के मीटर को बदला जा रहा है। अब तक कुल 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिसमें 70.50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं।