ब्यूरो,
विकासनगर अग्निकांड, हाईकोर्ट ने पूछा- 20 साल से पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण कर कैसे बस गए लोग !!
कोर्ट ने पूछा कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर 20 साल से 1455 लोग कैसे बस गए !! अधिकारियों से जवाब तलब कर 30 मई तक रिपोर्ट मांगी गई है.
कोर्ट ने सरकारी अफसरों से पूछा कि आखिर 20 साल से पीडब्ल्यूडी की चार बीघा जमीन पर कैसे 1455 लोग अतिक्रमण करके बस गए ? यह भी पूछा कि कैसे इन्हें बिजली, कुकिंग गैस के कनेक्शन किन कंपनियों के मिले और अबतक सरकारी अमला क्यों सोता रहा.
कहा, अदालत इसकी जांच करवाने पर विचार करेगी. साथ ही निर्देश दिया कि अफसर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न होने पाए…